Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

तस्करी कर लायी जा रही लाखों की शराब बरामद

काशीपुर। तस्करी कर लायी जा रही लाखों की शराब पुलिस ने बरामद कर ली है। पुलिस ने इस मामले में कार सवार तीन तस्करों को हिरासत में ले लिया और उनसे पूछताछ की जा रही है। गत सायं एसआई लाखन सिंह ने गश्त के दौरान स्टेडियम तिराहे के समीप कार संख्या एचआर 14डी/3382 को घेराबंदी कर रोक लिया और कार में सवार 3 लोगों को हिरासत में लिया तथा उनसे पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम पता ग्राम बाजपुर निवासी बलविंदर सिंह पुत्र प्यारा सिंह, वकील वाला मजरा निवासी ओमप्रकाश पुत्र पूरन लाल तथा तीसरे ने अपना नाम मोहल्ला कटरा मालिया काशीपुर निवासी बंटू पुत्र कल्लू बताया। कार की तलाशी लेने पर पुलिस ने अरुणाचल प्रदेश से लाई गई रॉयल सीक्रेट मार्का अंग्रेजी शराब की कुल 18 पेटियां बरामद हुई जिसमें 84 बोतलें तथा 528 पव्वे थे। बरामद शराब की कीमत लाऽों रुपए बताई जा रही है। पुलिस टीम ने पकड़े गए शराब तस्करों को कोतवाली लाकर पूछताछ के बाद उनका चालान करते हुए बरामद कार को सीज कर दिया।कोतवाल चंचल शर्मा ने कहा कि चुनाव के दौरान यदि किसी ने भी इस तरह की गड़बड़ी फैलाने की कोशिश की तो उसके साथ पुलिस सख्ती से पेश आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *