Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

जनसंपर्क कर हिमांशु मिश्रा ने मांगे वोट

हल्द्वानी, 28 अक्टूबर। वार्ड 28 से पार्षद पद के भाजपा प्रत्याशी हिमांशु मिश्रा ने अपना चुनाव प्रचार प्रारंभ कर दिया है। उन्होंने अपने वार्ड में लोगों से घर-घर जाकर संपर्क कर पार्षद पद पर विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर वह पार्षद बने तो वार्ड 28 का सर्वांगीण विकास करेंगे तथा लोगों की समस्याओं के निदान के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। इस दौरान उनके साथ शिवनाथ गोस्वामी, रितेश जोशी, कुंदन अधिकारी, मनीष जोशी, नितिश बोरा, शुभम सक्सेना, भास्कर पुरोहित, सागर कश्यप, रोहन राठौर, भुवन गोस्वामी, हरीश गोस्वामी, सुमित सती, अंकुर गुप्ता, बबलू आर्या, हरिशंकर आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *