Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नजूल पर कांग्रेस दिलायेंगी मालिकाना हकःबेहड़

रुद्रपुर । नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस से मेयर पद के प्रत्याशी नन्दलाल ने संजय नगर वार्ड 11 में जनसंपर्क किया। नन्दलाल ने लोगों को मालिकाना हक दिलाने का आश्वासन दिया। संजयनगर वार्ड 11 से कांग्रेस की निर्विरोध प्रत्याशी बबिता बैरागी ने लोगों से नन्दलाल को मेयर बनाने के लिये लोगों से वोट की अपील की। इस दौरान मौजूद लोगों ने सरकार पर आरोप लगाया कि भाजपा सरकार उनको बेघर करने मे जुटी हुई है। अगर भाजपा चाहती तो अब तक नजूल पर बसे लोगों को मालिकाना हक दिला सकती थी। लेकिन भाजपा ने ऐसा कुछ नहीं किया। जनता मौजूदा सरकार से नाराज है। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ ने कहा कि लोगों ने भाजपा को बहुत मौका दे दिया है। महानगर रुद्रपुर की जनता ने विधायक, मेयर, सांसद जो कि सभी भाजपा के थे उनको मौका दिया। फिर भी भाजपा सरकार अब तक नजूल पर बसे लोगों को मालिकाना हक नहीं दिला सकी। श्री बेहड़ ने आश्वासन दिया कि यदि जनता ने इस बार कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी नन्दलाल को विजयी बनाया तो उनकी प्राथमिकता नजूल पर बसे लोगों को मालिकाना हक दिलाना होगा। इसके लिए कांग्रेस को सुप्रीम कोर्ट भी जाना पड़ेगा तो वह सुप्रीम कोर्ट की भी शरण लेंगे। श्री बेहड़ ने संजयनगर के निराश और नाराज लोगों को समझाया कि वह घर से बाहर निकलें और कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी नन्दलाल को विजयी बनाये। उन्होनें कहा कि इस बार जनता ने मन बना लिया है कि मेयर शिक्षित और युवा हो जो उनके हक की लड़ाई लड़ सके और मालिकाना हक दिला सके। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, अनिल शर्मा, युथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला, विजय अरोरा, कविता बैरागी, विकास मल्लिक, रंजीत तिवारी, डा- नीरज कुमार, असीत वाला, देवानन्द सरकार, साघन, हंसू विश्वास, विवेक मिस्त्री, वलाई विश्वास, मानस बैरागी, मानिक विश्वास, अजित सिंह, दलीप चक्रवर्ती, देवानन्द सरकार, गोविन्द सरकार, रामपत मंडल, बलवीर सिंह, राजकुमार राय, प्रकाश विश्वास, विकास बैरागी, पूनम, काजल, पूजा बैरागी, प्रिया विश्वास, रतना मंडल, साविता, शान्ति बैरागी, जगदीश दास, अशोक यादव, कान्ता प्रसाद, सागर, विद्याराम, धर्मेन्दर गौतम, धर्मेन्दर सागर, महेन्दर सागर, महाराज यादव, विनय यादव, नरेन्द्र यादव, मनोज यादव, विनय यादव, नरेन्द्र यादव, मनोज यादव, विनय यादव, रमेश यादव, विजय सागर, देवीदयाल, गोपाल, अमर वर्मा, हिमाशुं पांडे, परिमल मंडल, लाल सिंह, महेश हलदार, गोविन्द सरकार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *