February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

डकैतों तक पहुंचे पुलिस के हाथ,शीघ्र होगा खुलासा

रुद्रपुर,2 जुलाई। रूद्रपुर और हल्द्वानी में हुई डकैती और दो महिलाओ की हत्या करने वाले बदमाशों तक पुलिस के हाथ पहुंच गये हैं और जल्द ही पुलिस इस मामले का खुलासा करते हुए डकैतों और हत्यारों को बेनकाब कर देगी। एसएसपी डा- सदानंद दाते ने बताया कि इन दोनों संगीन वारदातों के बाद जनपद नैनीताल और उधमसिंहनगर की पुलिस बेहद सक्रिय हो गयी थी और इस मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस की कई टीमों ने उत्तराखण्ड ही नहीं वरन् उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई शहरों में दबिश दी थी। दर्जनों की संख्या में पुलिस ने संदिग्ध लोगों से पूछताछ की थी और हजारों की संख्या में मोबाइल नम्बर सर्वेलांस पर लगाकर उनकी काल रिकार्ड खंगाली थी। इस मामले को लेकर पूरा महकमा सक्रिय था। डीआईजी
पूरन सिंह रावत से लेकर एडीजी लॉ एण्ड आर्डर अशोक कुमार भी इस मामले में खासे गंभीर नजर आये और उन्होंने दोनों जनपदों की पुलिस से वार्ता की और पीड़ित परिजनों को भी सांत्वना दी। दोनों ही आलाधिकारियों ने जनपद नैनीताल और उधमसिंहनगर पुलिस को निर्देश दिये थे कि शीघ्र ही मामले का खुलासा किया जाये। अब पुलिस ने इन दोनों संगीन वारदातों के अपराधियों को चिन्हित कर लिया है। हालांकि कुछ समय तक वह पुलिस की पकड़ से बाहर रहे लेकिन अब पुलिस के हाथ उन तक पहुंच चुके हैं और एसएसपी डा- दाते ने बताया कि हल्द्वानी और रूद्रपुर में हुई हत्या और डकैती में एक ही गिरोह का हाथ है और वह गिरोह अब पुलिस के हत्थे जल्द चढ़ जायेगा और इन दोनों ही मामलों का खुलासा कर दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *