Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मनोचा के समर्थन में मोहित ने लिया पर्चा वापस

रूद्रपुर। वार्ड 28 से कांग्रेस के प्रत्याशी रितेश मनोचा के समर्थन में निर्दलीय प्रत्याशी मोहित बतरा ने अपना नामांकन वापस ले लिया। रूद्रपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार केवल कृष्ण बतरा के पुत्र मोहित बतरा ने मुख्य बाजार के वार्ड 28 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन कराया था। भाजपा प्रत्याशी गुरदीप गावा का नामांकन निरस्त होने के बाद मोहित बतरा ने अपना समर्थन कांग्रेस प्रत्याशी रितेश मनोचा को देते हुए पर्चा वापस ले लिया। मोहित बतरा ने जारी बयान मेंं कहा कि रितेश मनोचा पार्षद पद के योग्य उम्मीदवार है। समाजसेवा के साथ साथ वह धार्मिक कार्यों में हमेशा अग्रणी रहे हैं। ी बतरा ने कहा वार्ड 28 से रितेश मनोचा की जीत निश्चित है। उन्हें जी जान से चुनाव लड़ाया जायेगा। बतरा ने कहा कि मनोचा को मुख्य बाजार से व्यापारियों के साथ साथ हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। उनकी जीत रिकार्ड मतों से होगी। श्री बतरा ने कहा कि रितेश मनोचा के समर्थन में प्रचार अभियान में पूरी ताकत झोंकी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *