Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हड़तालों से दूर रहें… अधिवक्ता वादकारियों के हित को दें प्राथमिकताःधूलिया

काशीपुर। उच्च न्यायालय के माननीय न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया ने बार एसोसिएशन कार्यकारिणी के कार्यालय का विधिवत लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता वादकारियों के हितों के कार्यों को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता हड़तालों से दूर रहें क्योंकि हड़तालों के कारण वादकारी का हित प्रभावित होता है। काशीपुर बार एसोसिएशन ऐतिहासिक बार है। पंडित गोविंद बल्लभ पंत जैसे स्वतंत्रता सेनानी इस बार के प्रथम अध्यक्ष रहे हैं। न्यायमूर्ति धूलिया ने कहा कि काशीपुर से उनका व्यक्तिगत लगाव है। उन्होंने वरिष्ठ अधिवक्ता विश्वेश्वर नाथ अग्रवाल, शैलेंद्र कुमार मिश्रा व उमेश जोशी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान अतिरिक्त जिला जज प्रथम प्रीतू शर्मा, अतिरिक्त जिला जज द्वितीय ओम कुमार, सीनियर डिवीजन विनोद बर्मन, श्रम न्यायाधीश नितीश शर्मा, सिविल जज जूनियर डिवीजन अखिलेश कुमार पांडे, उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, सचिव गिरजेश खुल्वे, सिंधु आकाश, नरेश कश्यप,सुरेंद्र शर्मा, मो- हनीफ सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *