Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

काशीपुर। अज्ञात बदमाशों ने युवक पर प्राणघातक हमला करते हुए उससे हजारों की नकदी तथा कीमती मोबाइल छीन लिया और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को मिलने पर उसने लहूलुहान भुत्तफ़भोगी का राजकीय चिकित्सालय में मेडिकल परीक्षण कराने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल चंचल शर्मा ने बताया कि जल्द ही लूट कांड का पटाक्षेप कर दिया जाएगा। बलारामपुर सब्जी मंडी जनपद रामपुर उत्तर प्रदेश निवासी अमर पुत्र जगदीश गत शुक्रवार की शाम दिल्ली से आकर यहां आया। वह बस पकड़ने के लिए आवास विकास के सी ब्लॉक से होकर गुजर रहा था इसी दौरान घात लगाए अज्ञात बदमाशों ने उस पर भारी वस्तु से प्रहार कर गंभीर रूप से लहूलुहान करते हुए बैग में रऽी 50000 की नकदी तथा मोबाइल छीन लिया और मौके से फरार हो गए।  घटना की जानकारी मिलने पर प्रभारी निरीक्षक चंचल शर्मा ने प्रकरण को गंभीरता से लिया है उन्होंने कहा कि इस मामले में कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *