Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

आग लगने से दुकान जलकर राख

रुद्रपुर,25अक्टूबर। अज्ञात कारणों के चलते एक दुकान जलकर राख हो गयी। सूचना मिलने पर किसी तरह आग पर काबू पाया गया। जगतपुरा निवासी रीतलाल पुत्र सहदेव राम की नैनीताल रोड स्थित जीवनदीप नर्सिंग होम के पास रिपेयरिंग की दुकान है जहां वह मोटर साइकिल , साइकिल आदि की रिपेयरिंग का काम करता है और उसकी दुकान पिछले कई वर्षों से वहीं पर है। गतरात्रि वह दुकान बंद कर घर चला गया तभी अज्ञात कारणों के चलते दुकान में आग लग गयी जिसमें दुकान में रखे टायर, ट्यूब, औजार, स्पेयर पार्ट व खोखा आदि जलकर राख हो गया। रीत के मुताबिक आग लगने से लगभग 1 लाख का नुकसान हो गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। लोगों का कहना है कि एक अर्द्धविक्षिप्त भी वहां घूमता है संभवतः उसी ने आग लगायी होगी। अग्निकाण्ड की सूचना पर विधायक राजकुमार ठुकराल और भाजपा मेयर प्रत्याशी रामपाल ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और पीड़ित को मदद का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *