February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पूर्व सभासद गुरदीप गाबा भाजपा में शामिल

रूद्रपुर। पूर्व सभासद गुरदीप सिंह गाबा ने पालिका के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश जल्होत्र के प्रयासों से वित्त मंत्री प्रकाश पंत के समक्ष अपने दर्जनों समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। वित्त मंत्री प्रकाश पंत, विधायक राजकुमार ठुकराल, किच्छा विधायक राजेश शुक्ला भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा समेत तमाम भाजपा नेताओं ने गाबा एवं उनके साथ पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान वित्त मंत्री पंत ने कहा कि भाजपा में शामिल सभी लोगों को पूरा सम्मान दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा में हर वर्ग का सम्मान है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव की तरह निकाय चुनाव में भी भाजपा का परचम लहरायेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूर्ण मनोयोग के साथ पार्टी प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाने का आहवान किया। इस अवसर पर पार्टी में शामिल होने वालों में मनोज छाबड़ा, मनीष साहनी, कुलविंदरसिंह कुल्ला,  मोहन अरोरा, रोहित जग्गा,राजीवचावला,  सुरेन्द्रगाबा, लखविंदर बेदी, महेन्द्र चावला, बिल्ला मक्कड़, रवि अरोरा, अंकित नरूला, मनोज शर्मा, गुरकीरत सिंह, जयनीत सिंह चवला, अजय गाबा, जरनैल सिंह, जगजीत सिंह, अनिल साहनी आदि शामिल थे। इस अवसर पर हरीश जल्होत्र, भाजपा नगर अध्यक्ष हरीश सुखीजा, संजय ठुकराल,सुनील झाम आदि भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *