February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सीएम को भविष्य में विधायक तक न बनने का दिया श्राप

हल्द्वानी।मुख्यमंत्री के दुर्व्यवहार से आहत उत्तरकाशी प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका उत्तरा पंत बहुगुणा ने न्याय के लिए न्याय के देवता गोल्ज्यू देवता के दरवार में आने का निर्णय लिया है। उनका कहना है कि उनके साथ मुख्यमंत्री ने जो दुर्व्यवहार किया है। उसका बदला गोल्ज्यू देवता जरूर लेंगे। उन्होंने एक सनसनी खेज खुलासा करते हुए कहा कि वह गोल्ज्यू देवता के पास न्याय मांगने जाएंगी और त्रिवेंद्र रावत पर देवता लगाने की गोल्ज्यू देवता से पुकार करेंगी। उनका कहना था कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने मुझे नौकरी से हटाने की सोच ली है कोई बात नहीं। उन्होंने कहा मैं 57 साल की हूं तीन साल बाद मुझे रिटायर्ड भी होना है। मैं अपने बच्चों के साथ रह लूंगी। मेरे सच्चे गोल्ज्यू देवता जब मेरी पुकार सुनेंगे तो तुम भविष्य में विधायक भी नहीं बन पाओगे। आपकी बीबी जो 28 साल से देहरादून में ड्यूटी में हैं। उनकी ड्यूटी नीति और माणा में जाएगी। मेरे गोल्ज्यू देवता न्याय जरूर करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *