February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

एसएसपी दाते ने  फिर किये कई पुलिस अधिकारियों के तबादले

रुद्रपुर,1 जुलाई। एसएसपी डा- सदानंद दाते ने जनपद के कई पुलिस अधिकारियों के तबादले कर दिये। एसओजी प्रभारी तुषार बोरा को प्रभारी निरीक्षक बाजपुर, संजय कुमार को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक सितारगंज, योगेश चंद्र उपाध्याय को प्रभारी निरीक्षक सितारगंज से प्रभारी निरीक्षक खटीमा, कुंवर सिंह रावत को प्रभारी निरीक्षक खटीमा से प्रभारी निरीक्षक दिनेशपुर, दौलतराम वर्मा को प्रभारी निरीक्षक दिनेशपुर से प्रभारी निरीक्षक नानकमत्ता, प्रभारी एसआईएस बीएस भाकुनी को प्रभारी विवेचना से एसएसआई जसपुर कमलेश भट्ट को एसएसआई प्रथम रूद्रपुर, एसएसआई खटीमा जगदीश सिंह ढकरियाल को एसएसआई द्वितीय रूद्रपुर, एसएसआई सितारगंज बीएस बिष्ट को एसएसआई द्वितीय काशीपुर, एसएसआई बाजपुर सुशील कुमार को एसएसआई जसपुर, एसएसआई रूद्रपुर नासिर हुसैन को एसएसआई बाजपुर, प्रभारी चौकी दरउ देवेंद्र गौरव को एसएसआई खटीमा, एसएसआई किच्छा मदन मोहन जोशी को एसएसआई सितारगंज पुलिस लाइन से अशोक कुमार द्वितीय को थाना खटीमा, बसंत बल्लभ पंत को थाना जसपुर, थाना रूद्रपुर से गोल्डी दुगत्याल को थाना ट्रांजिट कैंप, थाना ट्रांजिट कैंप से जावेद को थाना जसपुर, थाना रूद्रपुर से विनोद जोशी को एसएसआई किच्छा और पुलिस लाइन से अशोक कुमार प्रथम को ट्रांजिट कैंप थाने भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *