February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नशे के कारोबार पर रोक लगाने की मांग

हल्द्वानी। राजपुरा में बढ़ रहे नशे व स्मैक के धंधे के खिलाफ क्षेत्रवासी जिलाधिकारी नैनीताल से मिले। क्षेत्रवासियों की मांग की कि राजपुरा में नशे व सट्टे का धंधा फलफूल रहा है जिससे यहां की युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। लेकिन पुलिस प्रशासन इस ओर विशेष ध्यान नहीं दे रहा है जिससे 4 दिन अभियान चलने के बाद फिर से ये अवैध धंधे पुनः फलफूल रहे हैं और बेधड़क शुरू किए जा रहे हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की कि जो लोग इसमें शामिल हैं उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में रविंद्र बाली, हितेश शर्मा, पवन बिष्ट, पवन साहू, विनोद बिष्ट, चंद्रशेखर परगाई, प्रकाश चंद्र आर्य, सुनील कुमार, सुभाष चंद्र, राजेश गुप्ता, चंद्रशेखर आर्य, राधेश्याम रावत, विनोद कश्यप आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *