February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कांग्रेस के बागी यशपाल बेनाम भाजपा में शामिल

देहरादून। सूबे में सत्तासीन भाजपा के कुनबे में कांग्रेस के बागी यशपाल बेनाम की एंट्री से सियासत में चर्चायें तेज हो गई है। आज दोपहर भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेदश अध्यक्ष अजय भट्ट के समक्ष पौड़ी के वरिष्ठ नेता पूर्व में निर्दलीय विधायक रह चुके यशपाल बेनाम ने भाजपा का दामन थाम लिया। गौर हो कि वर्ष 2007 से कांग्रेस का साथ छोड़ चुके बेनाम पर छेड़छाड़ व नगर पालिका अध्यक्ष रहते वित्तीय अनियमित्ताओं के कई बार गंभीर आरोप भी लग चुके हैं। पिछले दिनों ही वह महिला से छेड़छाड़ के मामले में जेल भी गये थे। हांलाकि कोर्ट से वह जमानत पर रिहा हो गये। आज भाजपा में शामिल होने के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें षडयंत्र के तहत फंसाया और उनका अपमान किया है। उन्हें न्यायालय ने आरोप मुक्त किया है। उन्हें छेड़छाड़ के मामले में क्लीन चिट मिली है। भट्ट ने कहा कि पार्टी के सिद्धांतों के साथ यशपाल बेनाम को पार्टी में शामिल किया गया है। वहीं निकाय चुनाव को लेकर भट्ट ने कहा कि चुनाव के लिये पार्टी के सभी प्रत्याशियों नामों पर चर्चा के बाद अंतिम रूप दे दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *