February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पुलिस ने 24 घंटे में हत्यारोपी जीजा को किया गिरफ्तार

सितारगंज। शादी समारोह से लौट कर घर पहुंचे जीजा के पिस्टल से चली गोली के मामले में आज पुलिस ने ऽुलासा किया है। बताते चलें कि सोमवार की देर रात्रि पीलीभीत के रिछौला निवासी हरपाल सिंह हाल निवासी बिजली घर कालोनी व उसका ग्राम मलपुरी निवासी जीजा मेजर सिंह दोनों लोग किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। जब वह वापस लौटे तो मेजर सिंह ने अपने साले हरपाल को नगर के बिजली घर के निकट बाईपास पर उसके घर पहुंचाया। तभी किसी बात पर उनमें तकरार हो गई। तभी मेजर सिंह ने अपनी लाइसेंसी हथियार से गोली चला दी। जो कि हरपाल के पेट मे जा घुसी। गोली लगने से हरपाल वहीं गिर पड़ा। जिसके बाद घायल को पत्नी नगर के अस्पताल ले गई। जहां पर डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देऽते हुए अन्यंत्र रेफर कर दिया। जिसके बाद वह लोग उसे रुद्रपुर के निजी अस्पताल ले गए। जहां पर उसकी मृत्यु हो गई। लेकिन सोचने वाली बात यह है कि मृतक की पत्नी ने पुलिस में शिकायत क्यों नही की। घटना के 20 घंटे बीत जाने के बाद पुलिस को मर्डर होने की जानकारी हुई। तब जाकर पुलिस ने मामले में तेजी दिऽाते हुये शव कब्जे में लिया। नही तो परिजन उसको संस्कार करने ले जा रहे थे। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर हत्यारोपी मेजर सिंह को गिरफ्रतार किया है। जिसको हत्या की धारा में जेल भेज दिया। इस दौरान सीओ हिमांशु शाह भी कोतवाली पहुंचे। उन्होंने बताया कि हत्यारोपी को गिरफ्रतार कर लिया है। व हत्या में प्रयुत्तफ़ पिस्टल भी पुलिस ने बरामद की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *