February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव

किच्छा/रुद्रपुर,19जून। अज्ञात कारणों के चलते फांसी के फंदे पर लटकर एक नवविवाहिता ने अपनी जान दे दी। मृतका के मायके वालों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। जानकारी के मुताबिक मूल रूप से भोजीपुरा बरेली निवासी शिव सिंह यादव की पुत्री शशिबाला का चार माह पूर्व बोरिंग गली किच्छा निवासी अंकित यादव पुत्र तरूण यादव के साथ हुआ था। शशिबाला आठ भाई बहिनों में सबसे छोटी थी। उसके दो भाई आर्मी में हैं
और वर्तमान में कश्मीर में तैनात है। जबकि उसके पिता रिटायर्ड शिक्षक हैं। गत सायं अज्ञात कारणों के चलते शशिबाला घर के पंखे से फंदे में लटकी पाई गई। सूचना मिलने पर पुलिस और मायके वाले मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मृतका के मायके वालों का कहना है कि शादी में छह लाख की नकदी और एक चौपहिया वाहन दिया था लेकिन उसके ससुराल वाले उसे आये दिन दहेज के लिये प्रताड़ित करते थे। उन्होंने उसकी हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
किच्छा। हौज मे नहा रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इससे परिवार मे कोहराम मचा है। घटना की सूचना पर पहुॅची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार ग्रामसभा किशनपुर निवासी किशन मंडल पुत्र खनन मंडल उत्तराचंल कॉलोनी स्थित हौज में नहा रहा था। इस दौरान अज्ञात कारणों से उसकी मौत हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ देर पूर्व उसके बच्चों तथा किशन को हौज मे नहाते हुए देखा गया था। कुछ देर बाद हौज के निकट शव मिलने की सूचना पर कोतवाली पुलिस
ने मौके पर पहुॅचकर शव कब्जे मे लेते हुए अग्रिम कार्रवाही प्रारम्भ कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *