February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गौमांस के साथ दो तस्कर दबोचे

रुद्रपुर। पुलिस ने सूचना के आधार पर दबिश देकर प्रतिबंधित गौमांस के साथ दो तस्करों को गिरफ्रतार कर लिया। जबकि एक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने एक कार और एक बाइक भी बरामद कर ली। पुलिस ने गौतस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। गौवंश संरक्षण स्क्वाड के एसआई अम्बीराम ने मोहल्ला खेड़ा में सूचना मिलने पर दबिश देकर सेंट्रो कार संख्या यूपी-04सी/5255 में 2 क्विंटल प्रतिबंधित गौमांस व बिना नम्बर की बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल से 50किलो गौमांस बरामद किया। पुलिस ने मौके से ग्राम दरऊ किच्छा निवासी इरशाद कुरेशी पुत्र महबूब कुरेशी और अजीम कुरैशी पुत्रनईम कुरेशी को गिरफ्रतार कर लिया जबकि इस दौरान इंदिरानगर सिरौली किच्छा निवासी तसलीम पुत्र करीम उर्फ करीमा मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गौ तस्करों के खिलाफ उत्तराखंड गौवंश अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। टीम में एसआई मनमोहन सिंह, कां- जीवन चंद जोशी, जगपाल सिंह, दीपक कार्की, गणेश फर्त्याल, स्वरूप सिंह, नरेंद्र कुमार शामिल थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *