February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चार आईपीएस अधिकारियों का तबादला

देहरादून। शासन ने आज प्रदेश के चार आईपीएस अधिकारियों के तबादले किये है। जिसमें ऊधमसिंहनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद दाते को भारत सरकार के लिये कार्यमुक्त किया गया है। आज प्रमुख सचिव आनंदवर्धन के आदेश के बाद जनपद के एसएसपी डा. सदानंद एस राव दाते का तबादला कर दिया गया। उन्हें भारत सरकार ने प्रतिनियुक्ति पर नवीन तैनाती दे दी गयी है जिसके कयास लम्बे अरसे से लगाये जा रहे थे। इसी क्रम में भारत सरकार के पत्र के आधार पर दिनांक 20 जून 2018 के क्रम में कार्यमुक्त कर दिया गया था। जनपद के एसएसपी दाते के स्थान पर हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार वीके को जनपद उधमसिंहनगर का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। शासन से आये आदेशानुसार डा. दाते और वीके के अलावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार और पुलिस अधीक्षक सुरक्षा अभिसूचना मुख्यालय में तैनात बरिन्दरजीत को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नियुक्त किया गया है। शासन ने आदेश दिये कि नवीन तैनाती के पद पर तत्काल कार्यभार ग्रहण कर प्रमाणक पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के माध्यम से शासन को उपलब्ध कराया जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *