February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सामाजिक कार्यो में सहभागिता बढ़ाये कार्यकर्ता : धर्माणी

हल्द्वानी। स्वराज आश्रम पह्रुचने पर प्रदेश सह प्रभारी राजेश धर्माणी  कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय पदाधिकारियों से मुलाकात की और मिशन 2019 के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने के निर्देश भी दिये। इस दौरान श्री धर्माणी ने  कहा कि हर कार्यकर्ता को लक्ष्मण रेखा के अंदर रहकर ही बात करनी चाहिए। पार्टी फोरम में बात रखने से दिक्कतों का समाधान भी आसानी से संभव हो जाता है। पत्रकारों से वार्ता में राजेश ने कहा कि कार्यकर्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता से सुना जायेगा।  हमारी पार्टी में लोकतंत्र है, इसलिए सभी को मौका दिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा के  अब जनता का मोह पूरी तरह से भंग हो चुका है। जबकि भाजपा की अपेक्षा कांग्रेस में कार्यकर्ताओं का उचित सम्मान होता है। हमारा कार्यकर्ता खुलकर अपनी बात रख सकता है। धर्माणी ने कहा कि पिछले चुनाव में बीजेपी ने जिस तरह के दावे किए गए थे आज तक वह धरातल पर नहीं उतार पायी है वहीं उन पर अमल नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों की दयनीय स्थति बनी हुई। सरकार अब तक फसलों का बीमा नहीं करा पायी है जबकि आपदा से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। श्री धर्माणी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी को मजबूती दिलाने के लिये प्रत्येक पदाधिकारी को सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करना होगा। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष डा- इंदिरा ने कहा कि पार्टी में सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को भाजपा की जनविरोधी नीतियों के जनता के बीच जाकर अगले चुनाव में सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया जायेगा। वहीं इंदिरा ने कहा कि देश में महंगाई बढ़ती ही जा रही है। रोजगार के लिए युवा भटकने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा, हर कार्यकर्ता को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन कुछ बातें होती हैं, जिन्हें सोशल मीडिया या किसी सार्वजनिक मंच से व्यक्त नहीं किया जा सकता है। इसलिए पार्टी फोरम है, उसी पर अपनी बात रखी जाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल, जिपं अध्यक्ष सुमित्र प्रसाद, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, ब्लाक प्रमुख भोला दत्त भट्ट, महामंत्री खजान पांडे, हरीश मेहता, प्रदेश सचिव बीना जोशी, सुरेश जोशी, सुमित हृद्येश,ललित जोशी, अन्नू आर्या, जाकिर हुसैन, प्रकाश बर्गली आदि शामिल रहे।इससे पूर्व प्रदेश सह प्रभारी राजेश धर्माणी ने भवाली में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। यहां उन्होंने पर्यटक आवास गृह में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर धर्माणी का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर कार्य करने के लिए कहा  बताया कि हर बूथ पर 10 सहयोगी बना कर डोर-टू-डोर जाकर लोगों को जागरूक कर पार्टी से जोड़ा जाएगा। संचालन महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने किया। बैठक में कार्यकर्ताओं ने नगर की समस्याओं को प्रभारी के सम्मुख रखा, जिसमें नजूल भूमि, नगर पालिका चुनाव जैसे मुद्दे शामिल थे, जिस पर प्रभारी ने सभी कार्यकर्ताओं को समस्याओं के निवारण के लिए सुझाव दिए। इस दौरान महिला काग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य, हरीश बिष्ट, पुष्पेश पाडे, नवीन क्वीरा, किशन अधिकारी, हेमा आर्य, भुवन अधिकारी, दयाल आर्य, हेम आर्य, मारुति साह, कन्नु बिष्ट, ललित फर्सवाण, गीता ठाकुर, पंकज बिष्ट, भावना नौलिया, शाति तिवारी आदि मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं में रोष,धर्माणी से की शिकायत
हल्द्वानी। आश्रम में कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी राजेश धर्माणी ने कहा कि निकाय, लोकसभा चुनाव के लिए तैयार हो जाएं। जनता से जुड़े मुद्दों पर आंदोलन करें। कांग्रेस की उपलब्धि बताने के साथ ही केंद्र सरकार की विफलताओं को जनता को बताएं। धर्माणी ने कहा कि ब्लाक स्तर पर काम करने वाले पदाधिकारी पार्टी की रीढ़ हैं। इस दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी में चरण वंदन संस्कृति हावी हो गई है। बड़े नेताओं के खास लोगों को कार्यकारिणी में जगह दी जा रही है। साथ ही कहा कि चुनाव में पार्टी को नुकसान पहुंचाने के बाद वापस लौटे लोगों को टिकट न दिया जाए। कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी राजेश धर्माणी के भाषण के दौरान भी विरोध के स्वर मुखर हो गए। पदाधिकारियों ने कहा कि फेसबुक पर फोटो खि्ांचाकर डालने का चलन पार्टी में चल रहा है। एक पूर्व पदाधिकारी ने कहा कि जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी आपके स्वागत के लिए 100 लोगों को एकत्र नहीं कर पाई। कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के 50 प्रतिशत आरक्षण के आदेश को पार्टी के बड़े नेता ही पलीता लगा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *