Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अपराधियों पर कार्रवाई को सौंपा ज्ञापन

रुद्रपुर,10अक्टूबर। हत्याकांड में शामिल अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर आल इंडिया गद्दी यूथ फेडरेशन ने एडीएम उत्तम सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपा। एडीएम को दिये गये ज्ञापन में कहा गया कि उत्तर प्रदेश में कुख्यात अपराधी निर्दोष जनता पर हमला कर रहे हैं। कुछ दिन पूर्व कुछ युवकों की हत्या कर दी गयी जिससे एक समुदाय में खासा रोष है। राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था गंभीर मुद्दा है। उन्होने कहा कि समाज के दोनों युवकों को मौत के घाट उतार दिया। लिहाजा उनके परिजनों को उचित मुआवजा व नौकरी दी जाये और उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाये। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश संयोजक आरिफ, राजीव, फरीद अहमद मंसूरी, मोनू निषाद, राहुल सागर, ओमकार सिंह, फुरकान, सलीम खान, आलिश, दानिश, असीत सरकार आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *