February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दो बाईकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत,तीन गंभीर

पंतनगर। सोमवार देर रात दो तेज रफ्रतार बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में बाइक सवार एक युवक की जान चली गई। जबकि तीन लोग घायल हो गये। पंतनगर में चल रहे किसान मेले में प्रिंटिंग प्रेस के पास, नगला निवासी अकरम (19) पुत्र नजर हुसैन किसी परिचित के स्टाल पर काम कर रहा था। सोमवार को मेले का समापन होने के बाद रात 9 बजे अकरम अपने मित्र अर्जुन पुत्र राम सहाय के साथ स्टाल ऽुलवाकर टेंट, रस्सी आदि लेकर बाइक से नगला की ओर आ रहा था। बेनी पुलिया एवं बैरियर के बीच नगला की ओर से आ रही बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें अकरम, अर्जुन सहित दूसरी बाइक सवार वार्ड नं–4, बंडिया, किच्छा निवासी अंसार व अनवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे सुरक्षा कर्मियों एवं राहगीरों ने चारों घायलों को विवि चिकित्सालय पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत के चलते चारों को एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया। एसटीएच में चिकित्सकों ने अकरम को मृत घोषित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइकों की रफ्रतार सौ किमी- प्रति घंटा तक रही होगी और किसी ने भी हेलमेट नहीं लगा रऽा था। हादसे की ऽबर मिलते ही अकरम के परिजन आनन-फानन में घटना स्थल पहुंच गए। मृतक की बहन ऽून से लथपथ बेसुध भाई और सड़क बिऽरे ऽून को देऽकर दहाड़े मार कर रो पड़ी, जिससे राहगीरों की भी आंऽें नम हो गईं। देर रात अकरम की मौत की ऽबर आते ही परिवार में कोहराम मच गया। नजर हुसैन के गरीब परिवार में दो बेटे एवं दो बेटियों में अकरम तीसरे नंबर का था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *