February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बेहड़ के घर पहुंचे हरदा और कुंजवाल…चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा

रुद्रपुर,8अक्टूबर। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने आज पार्टी पदाधिकारियों के साथ पूर्व काबीना मंत्री तिलकराज बेहड़ के आवास पहुंचकर उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना और शीघ्र स्वास्थ्यलाभ की कामना की। इस दौरान वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव को लेकर हल्द्वानी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर भी चर्चा की। इस दौरान श्री बेहड़ की धर्मपत्नी बीना बेहड़ व उनके अन्य परिजनों के साथ ही पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री खजान पाण्डे,महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, प्रदेश उपाध्यक्ष ममता हालदार, प्रीत ग्रोवर, सरवरयार खान, सुनील आर्य, राजीव कामरा, भूपेंद्र चौधरी, महेंद्र चावला व गौरव खुराना आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *