February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

लूट के सात मोबाइल सहित तीन युवक दबोचे

रुद्रपुर,8अक्टूबर।राहगीरों से मोबाइल छीनने की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी के निर्देश पर एएसपी के नेतृत्व में सीओ व प्रभारी किच्छा के साथ पुलिसकर्मियों ने औचक निरीक्षण में तीन शातिर युवकों को लूट के सात मोबाइलों व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल समेतदबोच लिया। जानकारी के अनुसार एसएसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी मोहन चंद पांडे के साथ एसआई नवीन बुधानी, राजपाल सिंह, कां- इरशादुल्ला, देवराज सिंह व नरेंद्र कन्याल ने रात्रि गश्त के दौरान काली मंदिर तिराहे के पास मुखबिर की सूचना पर तीन संदिग्ध युवकों को दबोच लिया। पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम पता राजा कालोनी ट्रांजिट कैंप निवासी निखिल पाल पुत्र ओमकार, गा्रम गुनाहट्टू थाना देवरिनिया बरेली निवासी राजेश पुत्र रामदीन व ग्राम सेमीखेड़ा देवरनिया बरेली निवासी अमित पुत्र स्व- महेश चंद बताया। तलाशी लेने पर उनके पास से सात मोबाइल फोन व मोटरसाइकिल संख्या डीएल-13एस/6621 बरामद हुई। कड़ी पूछताछ में युवकों ने बताया कि उन्होंने अलग अलग स्थानों से राहगीरों से यह मोबाइल छीने हैं। अमित औने पौने दामों में मोबाइल बेचता है। पुलिस ने बताया कि छीने गये दो मोबाइलों की घटनाएं पूर्व में कोतवाली में दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *