February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

एक लाख की स्मैक पकड़ी… तस्कर ने लिया भाजपा नेता का नाम…थाने में पूछताछ

रुद्रपुर।गतरात्रि गश्त के दौरान पुलिस टीम ने करीब 1लाख रूपए कीमत की लगभग 4 ग्राम स्मैक के साथ युवक को गिरफ्रतार कर लिया। पकड़े गये व्यक्ति ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसने स्मैक रम्पुरा के एक भाजपा नेता से खरीदी थी। जिसके बाद पुलिस ने भाजपा नेता को पूछताछ के लिए कोतवाली बुला लिया। जानकारी के अनुसार एसआई कमलेश भट्ट की अगुवाई में एसआई मुकेश मिश्रा, कां- गणेश पांडे व ललित पांडे गश्त पर थे। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी सोनिया होटल तिराहा पहुंचे जहां युवक संदिग्ध रूप से घूमता दिखायी दिया। पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर युवक को पकड़कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम पता रम्पुरा वार्ड 7 निवासी हरिमोहन पुत्र बनवारीलाल बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 3-960ग्राम स्मैक व मोबाइल बरामद हुआ। हरिमोहन ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह स्मैक पीने का आदी है साथ ही उसने बताया कि वह रम्पुरा के एक भाजपा नेता से स्मैक खरीदता हैं पकड़ी गयी स्मैक भी उसने उसी भाजपा नेता से खरीदी थी। हरिमोहन से पूछताछ के बाद पुलिस ने रम्पुरा के एक भाजपा नेता को पूछताछ के लिए कोतवाली बुला लिया। समाचार लिखने तक उससे पूछताछ की जा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *