Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चोरों ने जेवर सहित पांच लाख का माल उड़ाया

काशीपुर। कुंडा थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक पुलिस के सिर चढ़कर बोल रहा है। इसी क्रम में अज्ञात चोरों ने उद्यमी के घर धावा बोलकर देर रात नगदी,कीमती जेवर समेत पांच लाख से भी अधिक के माल पर हाथ साफ कर दिया और मौके से फरार हो गए। सनसनीऽेज चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना करने के बाद तफ्रतीश शुरू कर दी हैं लेकिन ऽबर लिऽे जाने तक चोरों का वह दूर-दूर तक कोई सुराग नहीं लगा सकी। जानकारी के मुताबिक कुंडा थाना अंतर्गत ग्राम कुंडा निवासी साहब सिंह पुत्र हरबंस सिंह जो बीएस इंडस्ट्रीज के स्वामी हैं गत रात्रि अपने परिवार के साथ अपने घर में गहरी नींद में सो रहे थे तो इसी दौरान घात लगाए अज्ञात चोर घर के परिसर में घुस आये। उन्होंने घर के दरवाजे की कुंडी खोल ली और घर के अन्दर जा घुसे। कमरे में घुस कर सैफ ऽंगालते हुए चोरों ने 1 लाऽ 60 हजार की नगदी तथा 16 तोले सोना पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गए माल की कीमत 5 लाख से भी अधिक बताई जा रही है। आज सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो उनके होश ही उड़ गयें। घर में बिखरा सामान किसी अनहोनी का संदेश दे रहा था। घर से लाखो की नगदी और कीमती जेवरात सहित कई सामान चोरी था। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना कुंडा थाना पुलिस को दी। थाना अध्यक्ष ने मौका मुआयना करने के बाद चोरों का पता लगाना शुरू कर दिया है। ज्ञातव्य है कि कुंडा थाना क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से अपराधिक वारदातों की बाढ़ सी आ गई है। इसी क्रम में चोरी की यह सनसनीऽेज घटना पुलिस के लिए एक बार फिर चुनौती बन गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *