February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

युवती की बरामदगी को लेकर गरजी महिलायें

बाजपुर। क्षेत्र के एक गांव से गैर समुदाय की नाबालिग किशोरी को दूसरे समुदाय के युवक द्वारा अपहरण किए जाने के मामले में क्षेत्र के दर्जनों महिलाओं एवं लोगों ने कोतवाली का घेराव कर जमकर हंगामा किया। उन्होंने पुलिस पर आरोपियों का पक्ष लेने का आरोप लगाया है। ध्यान रहे क्षेत्र के एक गांव की समुदाय विशेष कि एक नाबालिग किशोरी को दूसरे समाज का एक युवक बहला- फुसलाकर भगा ले गया था। परिजनों ने युवक के िऽलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की थी। किंतु पुलिस ने कोई भी कार्रवाई नहीं की। इससे गुस्साए ग्राम वासियों ने कोतवाली पहुंचकर जमकर हंगामा किया। मौके पर मौजूद कस्बा इंचार्ज टीसी जोशी का घेराव कर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *