February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

महिला से छेड़छाड़…भाजपा नेता की चप्पलों से पिटाई…वीडियो वायरल

रुद्रपुर,5 अक्टूबर। पिछले कई दिनों से पड़ोस में रहने वाली महिलाओं से छेड़खानी कर रहे एक भाजपा नेता को आज भारी पड़ गया। महिलाओं ने आज परेशान होकर उक्त भाजपा नेता की चप्पलों से जमकर धुनाई लगा दी। भाजपा नेता की चप्पलों से पिटाई आज क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही। वही भाजपा नेता की चप्पलों से हुई पिटाई का किसी के द्वारा वीडियो भी बना लिया गया और उसे वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने से यह खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई। जानकारी के अनुसार नैनीताल रोड स्थित मैट्रोपॉलिस में भाजपा नेता का फ्रलैट है। बताया जाता है कि उक्त भाजपा नेता कई बार अपने फ्रलैट के पास रहने वाली दो महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर चुका था। आज भी उक्त भाजपा नेता ने दोनों महिलाओं के साथ छेड़खानी का प्रयास किया तो महिलाओं का पारा चढ़ गया और उन्होंने उक्त भाजपा नेता की चप्पलों से जमकर धुनाई लगा दी। इसी बीच हंगामा होता देख महिलाओं के परिजन और पड़ोस में रहने वाले लोग भी वहां आ पहुंचे। पिटाई के दौरान उक्त भाजपा नेता द्वारा कमरे में घुस कर अपने को बचाने का प्रयास भी किया लेकिन महिलाओं के परिजनों और आस पडोस में रहने वाले लोगों ने उसे कमरे से बाहर खींच लिया और चप्पल से उसकी बुरी तरह धुनाई लगा दी। इस दौरान आरोपी भाजपा नेता महिला और लोगों से माफी मांगता रहा। बाद में भाजपा नेता ने महिलाओं से लिखित रूप से माफी मांगी तब जाकर अपनी जान छुड़ाई और भविष्य में ऐसी कोई भी गलती न करने के लिये वचन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *