Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

आधा किलो अफीम सहित तस्कर दबोचा

बाजपुर,5 अक्टूबर। नशे के खिलाफ जनपद भर में चलाये जा रहे अभियान के चलते पुलिस ने आधा किलो से अधिक अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्रतार कर लिया। एएसपी जगदीश चंद और सीओ बाजपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने गतरात्रि ग्राम पृथ्वीनगर थाना स्वार जिला रामपुर उत्तर प्रदेश निवासी परम सिंह पुत्र रामचन्द्र को बेरिया पुल के समीप बाइक पर संदिग्ध अवस्था में जाते हुए धर दबोचा। जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 508 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने उसको गिरफ्रतार कर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पकड़ने वाली टीम में एसओ वीरेंद्र रमोला, एसआई प्रवीण कुमार, कां- रविन्द्र बिष्ट, त्रिलोक सिंह, बाला सिंह, हरेंद्र धामी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *