Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कल्याणी नदी में युवक का शव मिलने से सनसनी

रूद्रपुर। आज दोपहर ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में श्मशान घाट के समीप कल्याणी नदी में युवक का शव पाये जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव को नदी से बाहर निकलवाया। समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पायी थी। जानकारी के अनुसार आज दोपहर ट्रांजिट कैंप स्थित श्मशान घाट के पास बहने वाली कल्याणी नदी में लोगों ने युवक का शव देखा। शव पाये जाने की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष जीबी जोशी साथी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला और आसपास खड़े लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पायी। शव कई दिन पुराना बताया जा रहा है और काफी गल चुका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया साथ ही मृतक की शिनाख्त कराने के लिए आसपास के थाना क्षेत्रें को मृतक की फोटो भी भिजवा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *