Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ट्रक से कुचलकर युवक की मौत

किच्छ। तेज व अनियंत्रित गति से जा रहे ट्रक से कुचलकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी।  उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मय वाहन के ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया तथा शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार बंडिया भट्टा निवासी 21वर्षीय निखिल गुप्ता पुत्र राकेश गुप्ता रूद्रपुर डिग्री कालेज में बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता राकेश लघु व्यापारी हैं और एमपी चौक पर अपना व्यापार करते हैं। आज प्रातः निखिल बाइक संख्या पीबी- 10डीए/ 4461 से सवार होकर बरेली रोड की ओर जा रहा था। इस दौरान सड़क के बीच एक कार खड़ी थी। जैसे ही वह कार को ओवरटेक कर आगे निकलने लगा कि तभी पीछे से आ रहे सीमेंट से भरे ट्रक संख्या यूपी-25सीटी /0383 ने तेज व अनियंत्रित गति के चलते उसे रौंद दिया जिससे ट्रक के जुट्टे में आकर निखिल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना के बाद तमाम लोगों का जमावड़ा लग गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने ट्रक और चालक होकपुर निवासी सलीम पुत्र मुकीम को हिरासत में ले लिया। उसकी मौत से परिजनों में ही नहीं बल्कि बंडिया भट्टा में भी शोक की लहर दौड़ गयी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *