February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कुशलक्षेम पूछने वालों का बेहड़ ने जताया आभार

रुद्रपुर। पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़ ने जारी बयान में कहा कि विगत दिनों कोटपुतली राजस्थान जाते समय सड़क दुर्घटना में वह घायल हो गये थे। जिसके बाद रूद्रपुर के फुटेला अस्पताल में उन्हे भर्ती कर उनका उपचार कराया गया। इस दौरान उनका हाल चाल जानने उत्तराऽण्ड के सभी राजनैतिक दलों के नेतागण व कार्यकर्तागण व क्षेत्र के सभी सामाजिक व धार्मिक संगठनों के लोग व अधिकारीगण व कर्मचारीगण पहुंचे व सभी लोगो ने उनके जल्द से जल्द स्वथ्य होने की कामना की। श्री बेहड़ ने कहा कि वह इसके लिये जीवन भर सभी के आभारी रहेंगे। श्री बेहड़ ने कहा कि वह अब घर पर हैं और उन्हे चिकित्सकों ने आराम करने को कहा है। श्री बेहड़ ने कहा कि जल्द ही वह ठीक होकर जनता की सेवा में जुटेंगे। जनता एवं बडे बुजुर्गाे के आर्शीवाद से उन्हे व स्टाफ को नया जीवन मिला है। उन्होेने कहा कि हादसा बहुत बड़ा था परन्तु उपर वाले की असीम कृपा से किसी को भी गम्भीर चोटें नही आयी। श्री बेहड़ ने पुनः सभी राजनैतिक दलों के नेतागण व कार्यकर्तागण व क्षेत्र के सभी सामाजिक व धार्मिक संगठनों के लोगो का व अधिकारीगणो व कर्मचारीगणों आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *