Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नाबालिग कार चालक का तांडव…महिला सहित कई वाहनों को रौंदा

रूद्रपुर 3 अक्टूबर। आज दोपहर आवास विकास कालोनी क्षेत्र में नाबालिक कार चालक ने वाहन चलाने के दौरान एक महिला सहित कई वाहनों को रौंद दिया। महिला को गंभीर हालत में उपचार हेतु जिला चिकित्सालय ले जाया गया है। कालोनी वासियों ने कार चालक को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार आवास विकास कालोनी निवासी अमन जौहर पुत्र धर्मेन्द्र आज दोपहर कार संख्या यूके 04बी-0304 को खुद चलाकर ले जा रहा था साथ में उसके दो साथी तुझार और शिवम भी सवार थे। बताया जाता है कि कार की गति काफी तेज होने के कारण अमन कार से नियंत्रण होकर खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर मार्ग के किनारे खोखे में जा घुसी। जिससे वहां कपड़ों में प्रेस कर रही आवास विकास कालोनी निवासी 70 वर्षीय महानता देवी पत्नी स्व- छोटे लाल गंभीर रूप से घायल हो गई। खोखे से टकराने के बावजूद कार की गति धीमी नही हुई। कार माग किनारे खड़ी राजन बजाज पुत्र जितेन्द्र की स्कूटी,संजय गुप्ता पुत्र मदन मोहन व मनोज पुत्र मदन मोहन की मोटरसाईकिलों केा भी अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उक्त वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये। इसके बाद अनियंत्रित कार कुछ दूरी पर थ्री व्हीलर से रूक गई। कार का पीछा कर रहे लोगों ने तुरन्त मौके पर पहुंच कर नाबालिग कार चालक अमन को दबोच लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि अमन के साथी घटना स्थल से फरार हो गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *