February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पत्नी को किया सम्मानि

रुद्रपुर,2 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आज स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन द्वारा गांधीपार्क स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया जिसके पश्चात संगठन के पदाधिकारियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व- हरी सिंह बिष्ट की पत्नी वयोवृद्ध नंदी देवी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर वक्ताओं ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन इतिहास पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों से उनके बताये आदर्श पर चलने का आहवान किया। इस मौके पर मदन मोहन शर्मा, हरी चंद पांडे, नंदन लोदियाल, हरेंद्र पांडे, सुभाष चन्द्र मिश्र, जगत सिंह परिहार, विनोद सिंह, देवनाथ वर्मा, मनोहर चंद लोहनी, नरेंद्र राजभर आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *