February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

लालपुर में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

लालपुर,2 अक्टूबर। सड़कों पर लगी लाइटें बंद होने से आक्रोशित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महामंत्री हरीश पनेरू के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र लाइटों को सुचारू नहीं किया गया तो एनएचआई व गल्फार कम्पनी का घेराव किया जायेगा। श्री पनेरू ने कहा कि एनएचआई व गल्फार कम्पनी निरंकुश हो गये हैं। अच्छी सड़कों व लाइट का वादा किया था जो खोखला साबित हो रहा है। लाइटें बंद होने के कारण आयेदिन सड़क हादसे होने का खतरा बढ़ गया है। वहीं जनता से टोल टैक्स वसूला जा रहा है लेकिन सड़कें ठीक नहीं हो पायी हैं। प्रदर्शन करने वालों में प्रधान नरेंद्र सलूजा, गुरदास कालड़ा, विनोद ठुकराल, संजय मंडल, खुर्शीद मिर्घा, शम्मी कामरा, संतलाल छाबड़ा, नरेद्र ग्रोवर, नरेंद्र सलूजा, पप्पूलाल सागर, दुर्गेश गुप्ता, परमिंदर सिंह, हरविंदर सिंह चुघ, अमन कालड़ा, लियाकत अंसारी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *