Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

देहरादून में आंदोलनकारियों की पुलिस से झड़प,90 गिरफ्तार

देहरादून। गांधी पार्क से मुख्यमंत्री आवास कूच कर रहे राज्य आंदोलन कारियों को पुलिस ने गिरफ्रतार कर लिया। गिरफ्रतार 90 आंदोलन कारियों को पुलिस ने सुद्दोवाला जेल भेज दिया है। इस दौरान आंदोलन कारी और पुलिस के बीच तीऽी नोकझोंक भी हुई।रामपुर तिराहा गोलीकांड की बरसी पर राज्य चिह्नित आंदोलनकारी परिषद ने गांधी पार्क में धरना दिया। इस मौके पर सुबह परिषद ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को सौंपा। मुख्यमंत्री के जाने के बाद परिषद से जुड़े राज्य आंदोलनकारी गांधी पार्क के बाहर धरना प्रदर्शन करने लगे। इस बीच अचानक आंदोलन कारियों ने 10 फीसद आरक्षण समेत अन्य मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास कूच करने का निर्णय लिया। इस बीच आंदोलनकारी मुख्यमंत्री आवास कूच कर रहे थे कि पुलिस ने रोक दिया। काफी देर तक पुलिस और आंदोलन कारियों के बीच कहासुनी हुई। आंदोलनकारियों ने कहा कि यदि पुलिस मुख्यमंत्री आवास कूच नहीं करना कर देना चाहती तो उन्हें गिरफ्रतार कर ले। इस पर पुलिस ने तीन गाडि़यां मंगवाते हुए करीब 90 आंदोलनकारियों को गिरफ्रतार कर लिया।  सभी आंदोलन कारियों को जेल भेज दिया है। सीओ सिटी चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि परिषद की मांग पर सुबह मुख्यमंत्री से मुलाकात करा दी थी। इस दौरान मांग पत्र भी सीएम को दिया गया। ऐसे में आवास कूच करना समझ से परे है। वह भी तब जब सीएम घर पर नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *