February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चुनाव लडने से रोकने का विरोध,कांग्रेसियों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

रूद्रपुर। भाजपा सरकार द्वारा नजूल मालिन बस्तियो मे बैठे लोगो को उजाडने एवं नजूल भूमि पर रह रहे लोगों को चुनाव लडने से रोकने संबंधी निर्णय के खिलाफ कांग्रेसियों ने आज प्रदेश महामंत्री हिमांशु गावा एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा के नेतृत्व में भूतबगला रामलीला ग्राउंड के पास वार्ड न0 6 में सीएम त्रिवेन्द्र रावत का पुतला फूंका। इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गयी। इस दौरान वक्ताओ ने कहा कि मलिन बस्तियों मे रहने वाले लोगों के साथ भाजपा सरकार छलावा कर रही है। सरकार गरीबो के खून पसीने से बन घरों को उजाडने का घिनोना षडयंत्र रच रही है। गरीब जनता को उसके मूल अधिकारों से वंचित करने का भी प्रयास किया जा रहा है। सरकार के निर्णय से उत्तराखण्ड में 500 से अधिक मलिन बस्तियो में रहने वाले हजारों लोगो के लोकतांत्रिक अधिकारों को न केवल छिना जा रहा है बल्कि उन बस्तियो मे रहने वाले लोगो के द्वारा चुने जाने वाले प्रतिनिधित्व को खत्म किया जा रहा है। उत्तराखण्ड मे नजूल भूमि पर सभी मलिन बस्तियां आती है। ऐसे में मलिन बस्तियाें मे रहने वाले लोगों के अधिकारां का अस्तित्व ही खत्म हो जायेंगा।पहले मुख्यबाजार को अतिक्रमण के नाम पर उजाड़ने की शुरूआत फिर मलिन बस्तियों को उजाडने की शुरूआत और अब मलिन बस्तियों में रहने वालेे लोगों का चुनावी अधिकार छिनने की के आदेश से जनमानस आहत है। सुविधा के नाम पर रूद्रपुर को ट्रचिग ग्राउंड, सीवर लाइन, पार्किग, मेडिकल कालेज, जैसी बडी प्रस्तावित सुविधाओं से महरूम रखा गया है।वहां पर पूर्व पार्षद ललित मिगलानी, कालीचरन, परवेज कुरेशी, विजय मण्डल, कुंवर पाल कोली, नदीम खान, सुमित छाबड़ा,इन्तेकाब मियां, सलमान,दानिश , गौरव, फाजिल, नाासिर भाई कुरेशी, शहबाज भाई, नजीम, नब्बू, नदीम, साहिल, नफीस, सैफखान, मुकेश, हफीज अहिमद, सुनील, सोनिया देवी, बन्नो खाता,शाबिज खॅा, हसीन बानो, बब्लू, नितिन, लक्की, शाहरूख, शाहिल, रसीद, नहीम, आशु खान, हबीब मिया, हाजी खुर्शीद अहमद, सलीम, मौ0 फईम, सत्यपाल, फैजान आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *