February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पैरामेडिकल की सीटें कम…कॉलेज गेट पर काटा हंगामा

किच्छा। पैरा मेडिकल में सीट कम होने पर छात्र- छात्रओं ने कॉलेज गेट पर हंगामा काटा और सीट बढ़ाये जाने की मांग की। इस मौके पर छात्र- छात्रओं ने कहा कि कॉलेज में पैरामेडिकल की सीटे कम होने पर अपने भविष्य पर ऽतरा बना हुआ है। आज सुबह किच्छा-हल्द्वानी रोड़ स्थित सूरजमल कन्या महाविद्यालय में पैरामेडिकल की कुछ छात्र-छात्रओं ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में पैरामेडिकल की सीटें कम हैं, जिससे शेष छात्र-छात्रओं का भविष्य ऽतरे में आ गया। उन्होंने महाविद्यालय मैनेजमेंट से उन्हें गेट के अंदर लिए जाने तथा उनके सवालों के जबाव देने की मांग की। साथ ही उन्होंने कहा अगर सीटें पूरी नही हुई तो वे सभी उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। बहरहाल महाविद्यालय प्रबंध कमेटी द्वारा जल्द ही छात्र-छात्रओं की समस्याओं का समाधान कराने की बात कहकर उन्हें आश्वस्त किया। जिसके बाद छात्र-छत्रयें शांत हुई और हंगामा समाप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *