February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

लूटे गये पन्द्रह मोबाइलों समेत तीन उच्चके दबोचे

रूद्रपुर। क्षेत्र में आये दिन बाइक सवार युवकों द्वारा राहगीरों के हाथ से मोबाईल झपटने की घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने भारी संख्या में छीने गये मोबाइलों व एक बाइक समेत तीन झपटमारों को गिरफ्रतार कर लिया। जानकारी के अनुसार एसएसआई कमलेश भट्ट साथी पुलिसकर्मियों एसआई प्रकाश बिष्ट, मुकेश मिश्रा, देवेश कुमार,का- गणेश पांडे, अब्दुल मलिक व चंद्रशेखर टाकुली के साथ गश्त पर थे। मुखबिर से जानकारी मिलने पर पुलिस टीम बिलासपुर मार्ग पर सीमा के समीप पहुंची जहां बाइक के साथ तीन युवक संदिग्ध रूप से खड़े दिखे। पुलिस को देखकर जब उन्होंने भागने का प्रयास किया तो पुलिस ने पीछा कर तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर युवकों ने अपना नाम पता रम्पुरा वार्ड 7 निवासी प्रदीप कोली पुत्र विजय, पवन कोली पुत्र रोशन लाल व सनसिटी कालोनी निवासी प्रमोद श्रीवास्तव पुत्र लीलाधर बताया। पुलिस ने जब उनकी तलाशी ली तो तीनों के पास से 15 मोबाईल बरामद हुए। पूछताछ करने पर युवको ने बताया कि यह मोबाइल उन्होंने अलग अलग स्थानों से लोगों के हाथों से झपटे हैं जिन्हे बेचने के लिये रामपुर जा रहे है। पुलिस ने सभी मोबाइल व उनकी बाइक संख्या यूके 25 बीयू 1671 को अपने कब्जे में ले लिया और तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *