Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नशा पिलाकर गैंगरेप का आरोप,तीन युवकों के नाम बताये

हल्द्वानी। एक युवती ने तीन युवकों पर नशीला पदार्थ खिलाकर गैंगरेप करने का आरोप लगाते हुए रपट दर्ज करायी है। पुलिस ने इस मामले में कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को पूछताछ के लिये हिरासत मे ंले लिया हैं जबकि उनके साथियों की तलाश की जा रही है। पीडि़ता का आरोप है कि करीब एक माह पूर्व बरेली रोड स्थित ग्राम गौरापड़ाव में जज फार्म निवासी अमित रावत, हीरा नगर निवासी मंगलम शर्मा व उनके एक अन्य साथी शिवांश चौहान ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। साथ ही दुष्कर्म के बाद युवकों ने उसका वीडियो भी वायरल कर दिया। पुलिस तीनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद तत्काल कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को पूछताछ के लिये हिरासत में ले लिया जबकि उसके दो अन्य साथियों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्रतार कर लिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *