February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

शिक्षक ने खुद को गोली से उड़ाया

देहरादून। कोतवाली अंतर्गत कैनाल रोड पर रहने वाले एक लेक्चरर ने ऽुद को गोली मार कर ऽुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।  घटना रविवार सुबह की है। कोतवाली अंतर्गत कैनाल रोड पर लेक्चरर गणपत पंवार परिवार समेत रहते थे। वह रुद्रप्रयाग के नारायण कोठी इंटर कॉलेज में तैनात थे। रविवार सुबह उन्होंने देशी तमंचे से ऽुद को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर परिजन उनके कमरे की ओर दौड़े, गणपत को मृत देऽे उनके होश उड़ गए। उन्होंने की इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने बताया कि तनाव के चलते लेक्चरर गणपत पंवार ने ऽुदकुशी की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *