Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की दर्दनाक मौत

?

गदरपुर, 30 सितम्बर। बाइक के अनियंत्रित होकर फिसलने से मार्ग पर आ गिरे युवक का सिर ट्रक के पहिए के नीचे आकर कुचल गया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक को छोड ़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बिशनपुर निवासी नरेश गाबा(35) पुत्र जगन लाल गाबा बाइक संख्या यूके06 एडी-3961 से ओम बापू मंदिर गदरपुर में आयोजित किसी कार्यक्रम से वापस लौट रहा था कि सुहाबा राम भुडडी धर्मशाला के सामने साइड लेने के दौरान अचानक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और नरेश गाबा छिटककर मार्ग पर आ गिरा। इस बीच पीछे से सीमेंट लेकर जा रहे ट्रक संख्या यूके06 सीबी-0049 के पिछले पहिए ने नरेश गाबा के सिर को कुचल दिया जिसके परिणाम स्वरूप नरेश गाबा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़ कर भाग निकला। लोगों की सूचना पर थानाध्यक्ष ललित मोहन जोशी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रक को कब्जे में लिया तथा मृतक नरेश गाबा के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां पंचनामा के उपरांत नरेश गाबा के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है। मृतक नरेश गाबा गुलरभोज रोड पर खाद की दुकान चलाता था। नरेश गाबा की असमायिक मौत से जहां परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, व्यापारियों में भी शोक की लहर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *