February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भाजपा सरकार के लिए जनहित सर्वोपरिः तीरथ

हल्द्वानी,30 सितम्बर। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने कहा कि केंद्र सरकार जनहित में अनेक लाभकारी योजनाएं चला रही है जिसका जनता को लाभ मिल रहा है। श्री रावत भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पीएम आवास योजना, आयुष्मान भारत सहित ऐसी कई अनेक योजनाएं लागू की हैं जिनका सीधे तौर पर देश की जनता को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि गत दिवस सर्जिकल स्ट्राइक के दो वर्ष पूरे हो गये हैं और यह शौर्य दिवस के रूप में मनाया गया। देश के वीर सैनिकों ने सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जबाब दिया था। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ता जा रहा है और आने वाले पांच राज्यों के चुनाव में भी भाजपा ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी। इस दौरान पूर्व सांसद बलराज पासी, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, चंदन बिष्ट, तरूण बंसल, प्रकाश रावत, अनिल कपूर डब्बू, गोविंद सिंह ताकुली, विजय मनराल, विनीत अग्रवाल, प्रकाश जनौटी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *