February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भाजपा सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे कांग्रेसी

हल्द्वानी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज यहां महंगाई और बिगड़ी कानून व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन कर डीएम विनोद कुमार सुमन को ज्ञापन सौंपा। सभी कांग्रेस कार्य कर्ता बुद्ध पार्क में एकत्र होकर पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल के नेतृत्व में डीएम कार्यालय तक नारेबाजी करते हुए पहुंचे। कांग्रेसियों ने कहा कि शहर में अपराध बढ़ रहे हैं और उनका खुलासा नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि अपराधी बेलगाम हो गए हैं और पुलिस प्रशासन सुस्त पड़ गया है। कांग्रेस नेताओं ने महंगाई को लेकर भी भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष राहुल छिम्वाल, पूर्व मंडी सभापति सुमित हृदयेश, हरीश मेहता, हरेंद्र बोरा, महेश शर्मा, संजय किरौला, ब्लाक प्रमुख भोला दत्त भट्ट, जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, खजान पांडे, कैलाश साह, तरूण पंत, सुुस्मिता पंत, किरन डालाकोटी, अलका आर्या, मोनिका, पुष्पा नेगी, कौशलेंद्र भट्ट, मुकुल बल्यूटिया, सरदार गुरदीप सिंह, गुरदयाल सिंह मेहरा, रविशंकर तिवारी, महिला अध्यक्ष शोभा बिष्ट, रोहित बिष्ट, विमला सांगुड़ी, प्रदेश सचिव बीना जोशी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *