February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बहू ने दी तहरीर,कांग्रेस नेत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज

काशीपुर। दहेज में 50लाख की नगदी तथा कार न मिलने पर बहु के तहरीर के आधार पर पुलिस ने कांग्रेस नेत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसके साथ-साथ बहू का आरोप है कि दहेज न मिलने से गुस्साई उसकी सांस ने उसका गर्भपात तक करा दिया और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। पुलिस ने फैमिली वेलफेयर की आख्या रिपोर्ट के आधार पर कांग्रेस नेत्री समेत 5 लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का अभियोग पंजीकृत करते हुए उनकी धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिये है। कांग्रेस नेत्री की इस करतूत से क्षेत्र में लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है। प्रकरण के बाबत पुलिस को दी तहरीर में गिरीताल रोड निवासी प्रियंका सिंह पुत्री महेश वर्मा ने बताया कि वर्ष 2011 की 4 दिसंबर को कुंडेश्वरी काशी पुर निवासी रविंद्र सिंह के पुत्र शशांक सिंह के साथ उसका विवाह धूमधाम से संपन्न हुआ था। इस दौरान कन्या पक्ष द्वारा सामर्थ्य अनुसार दान दहेज भी दिया लेकिन विवाहिता का दांपत्य जीवन अधिक दिनों तक सुऽी नहीं रह सका। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही पीडि़ता की सास समर स्टडी हॉल की प्रबंध निदेशक और प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्य तथा निकाय चुनाव में महापौर पद की संभावित प्रत्याशी मुत्तफ़ा सिंह ने पति रविंदर पुत्र शशांक तथा अनुराग व अनुराग की पत्नी दीपाली के साथ हमसाज होकर बहु प्रियंका को प्रताडि़त करना शुरू कर दिया। उसने जब इसका विरोध किया तो पांचो आरोपियों ने मिलकर उसकी बुरी तरह पिटाई भी की गई। पीडि़ता का आरोप है कि नारी सम्मान का ढिंढोरा पीटने वाली उसकी सास मुत्तफ़ा सिंह ने दो बार उसकी इच्छा के विरुद्ध गर्भपात करा दिया। सास ने अपने राजनैतिक पहुंच का हवाला देते हुए यह भी कहा कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इस बारे में वर्ष 2017 की 8 नवंबर को पीडि़ता द्वारा एक तहरीर महिला हेल्पलाइन को दी गई लेकिन तमाम प्रयासों के बाद भी दहेज लोभी ससुरालियों के बर्ताव में कोई परिवर्तन नहीं आ सका। अंततोगत्वा पुलिस ने फैमिली वेलफेयर की आख्या रिपोर्ट के आधार पर सास कांग्रेस नेत्री मुत्तफ़ा सिंह ससुर रविंदर सिंह पति शशांक सिंह जेठ अनुराग सिंह तथा जेठानी दीपाली के िऽलाफ दहेज उत्पीड़न का अभियोग पंजीकृत करते हुए सभी पांचों आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए हैं। यहां बताते चले की कांग्रेस पार्टी की ओर से सन्निकट निकाय चुनावों में दहेज उत्पीड़न की आरोपी कांग्रेस नेत्री मुत्तफ़ा सिंह संभावित महापौर की उम्मीदवार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *