February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ट्रेनिंग के नाम पर कई लोगों को बंधक बनाकर पीटा,हजारों ठगे

रुद्रपुर। ट्रेनिंग के नाम पर कई लोगों को बंधक बनाकर उनसे मारपीट की गयी। हजारों रूपए लेने के बाद भी उन्हें नौकरी नहीं दी गयी। आज शामली मुजफ्रफरनगर, बागपत, हरियाणा और हरिद्वार के दर्जनों लोगों ने पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ के नेतृत्व में एसएसपी सदानंद दाते को प्रार्थना पत्र साैंपा। एसएसपी को दिये गये प्रार्थना पत्र में उन्होंने कहा कि मेरठ उत्तर प्रदेश के एक युवक से उनका सम्पर्क हुआ जिसने तीनपानी डाम फफ़लसुुंगा में अपना कार्यालय खोला। उक्त युवक ने बताया कि एक कम्पनी ने कार्य दिलाने की ट्रेनिंग दी जायेगी जिसके एवज में उसने प्रत्येक व्यक्ति से 16-16हजार रूपए लिये और ट्रेनिंग के नाम पर उन्हें बंधक बना लिया और एक युवक से बुरी तरह मारपीट की गयी जिसकी सूचना ट्राजिट कैंप थाने में दी गयी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी। उन्होंने कहा कि उक्त युवक और उसके सहयोगियों ने उनसे धोखाधड़ी व बंधक बनाकर मारपीट की है। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाये। प्रार्थना पत्र देने वालों में अंतरिक्ष, सौरभ, रोहित, रामलखन, अनिल, सचिन, मनोज, सागर, अंकित, हरजीत सिंह, सुधीर, रामकरन आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *