February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बाइक सवारों ने की ताबड़तोड़ फ़ायरिंग,कार सवार गंभीर

रुद्रपुर,28 सितम्बर। गतरात्रि बाइक पर सवार कुछ युवकों ने एक कार पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं जिसमें कार में सवार एक युवक को गोली लग गयी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बाइक सवार फरार हो गये। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया। पुलिस ने तत्काल काम्बिंग अभियान चलाया लेकिन बाइक सवार हत्थे नहीं चढ़े। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार शान्ति कालोनी निवासी अमित कुमार पुत्र नारद अपनी कार संख्या यूके-06 एजी/7654 में अपने साथी रम्पुरा निवासी अयोध्या पुत्र अमृत के साथ गतरात्रि बिलासपुर से रूद्रपुर की ओर आ र हा था। जैसे ही उनकी कार आदित्य नाथ झा राजकीय इंटर कालेज के पास पहुंची तभी दो बाइक पर सवार चार युवकों ने कार पर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं जिसमें एक गोली कार का शीशा तोड़ते हुए अयोध्या के कंधे में जा घुसी। गोलीकांड की घटना से वहां अफरा तफरी फैल गयी। घायल को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया। पुलिस ने तत्काल काम्बिंग अभियान चलाया लेकिन सफलता नहीं मिली। घायल की हालत गंभीर देखते हुए उसे अन्यत्र रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *