February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कैबिनेट बैठक:आरोमा पार्क पंतनगर में बनेगा, 5000 लोगों को मिलेगा रोजगार

देहरादून। उत्तराऽंड कैबिनेट की बैठक में दस प्रस्तावों पर चर्चा के बाद नौ को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। एक प्रस्ताव स्थगित कर दिया गया। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के आवास पर सुबह करीब आठ बजे से कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें सरकार ने बेहद अहम फैसला लिया। इसके तहत प्रदेश में अब अक्टूबर 2005 से भर्ती कर्मचारियों को भी पेंशन का लाभ मिलेगा। सरकार ने इसके लिए सेवानिवृत्ति लाभ 2018 नियमावली में संशोधन किया है। सरकार के इस फैसले से हजारों कार्मिकों को लाभ मिलेगा। साथ ही राजकीय सेवा में एक अक्टूबर 2005 से उत्तराऽंड बजट को मान्य करने, राजकोषीय संसाधन निदेशालय में 06 पदों का इजाफा करने का फैसला लिया गया। कैबिनेट की बैठक में अगले महीने आयोजित होने वाली इन्वेस्टर समिट के मद्देनजर कई अहम फैसले लिए गए हैं। इनमें पंतनगर क्षेत्र की 30 एकड़ जमीन में एरोमा पार्क ऽोलने के अलावा इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माण नियमावली, बायो टेक्नोलॉजी में शोध एवं प्रोत्साहन कार्य के लिए पांच करोड़ के फंड की व्यवस्था, पर्यटन नीति में संशोधन व सितारगंज चीनी मील को पीपीपी मोड पर दिए जाने के फैसले शामिल हैं। बैठक में उत्तराऽंड इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण सेवा नियमवाली को मंजूरी, ब्याज के उपादान पर 05 साल के लिए एमएसएमई में राहत देने, 10 से 50 करोड़ के बिजली के इलेक्ट्रिसिटी डड्ढूटी फ्रीस्टांप शुल्क में भी राहत देने, ईपीएफ में दस साल के लिए 50 फीसद या अधिकतम दो करोड़ का ऽर्च सरकार की ओर से उठाने का फैसला लिया गया। साथ ही तय किया गया है कि जीएसटी में भी ऐसे उद्योगों को राहत दी जाएगी। रूट परमिट में आने वाले इलेक्ट्रिक वाहन को प्राथमिकता देने, कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों को छः माह के लिए हजार रुपये का इन्सेंटिव सरकार की ओर से देने, आरोमा पार्क के लिए 500 करोड़ का निवेश का फैसला लिया गया। यह पार्क करीब 30 एकड़ भूमि पर बनेगा। इसमें लगभग 5000 युवाओं को रोजगार मिलेगा। यहां सुगंधित तेल, धूप, अगरबत्ती, पफ्रर्यूम, फ्रलेवर्ड चाय जैसी वस्तुओं का उत्पादन होगा। इलेक्ट्रिक वाहन में पहले एक लाऽ क्रेताओं को पांच साल के लिए छूट देने का भी निर्णय किया गया। साथ ही रेजिस्ट्रेशन फीस में राहत दी जाएगी। तय किया गया है कि बायो टेक्नॉलजी नीति में रिसर्च करने वालों को सरकार प्रोत्साहन देगी। इसके लिए पांच हजार करोड़ का फंड सरकार ने तैयार किया है। कैबिनेट ने पर्यटन नीति को भी दी मंजूरी दी गई। भारत सरकार की सभी योजनाओं का इसके तहत लाभ मिलेगा। सितारगंज चीनी मिल को पीपीपी मोड पर देने की कैबिनेट ने मंजूरी दे दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *