Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मुख्यमंत्री का आदेश… सड़कों के गढ्ढे एक महिने में भरे लोनिवि

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता को निर्देश दिये हैं कि प्रदेश की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य एक माह में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि देहरादून की क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरुस्त करने का कार्य आगामी सात दिनों के अन्दर पूरा कर लिया जाए। सड़कों की मरम्मतध्निर्माण के कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्ग देहरादून से हरिद्वार व देहरादून से रुड़की की क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरुस्त करने का कार्य युद्धस्तर पर करते हुए पूरा करने के निर्देश राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को दिये है। मुख्यमंत्री ने लोनिव के मुख्य अभियंता को एनएच की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के कार्य की नियमित निगरानी रखने व सड़कों की मरम्मत, निर्माण के कायरे की रिपोर्ट प्रतिदिन शासन में संबंधित सचिव को उपलब्ध कराने के साथ ही रिपोर्ट की एक प्रति मुख्यमंत्री कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं। इसके साथ ही मुख्य अभियंता प्रतिदिन मरम्मत की जी रही सड़कों का स्थलीय निरीक्षण करना भी सुनिश्चित करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं इस पर नजर रखेंगे और कोई भी लापरवाही अक्षम्य होगी। मुख्यमंत्री ने बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों से राज्य की जनता को हो रही परेशानी पर खेद व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के निर्देश दिये जा चुके हैं, आगामी एक माह में प्रदेश की सड़कों को दुरुस्त कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *