Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

शासन ने किए 59 डॉक्टरों के तबादले

देहरादून। प्रदेश शासन ने 59 डॉक्टरों के तबादले किए हैं। जिला अस्पताल पिथौरागढ़ के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. नर सिंह गुंजियाल का तबादला बेस अस्पताल हल्द्वानी, जेडी ग्रेड के डॉ. राजकुमार जोशी को जिला अस्पताल चंपावत से सीएमएस जिला अस्पताल चंपावत, जेडी ग्रेड के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.चंद्र प्रकाश त्रिपाठी को जिला अस्पताल बौराड़ी टिहरी से एसपीएस अस्पताल ऋषिकेश, आर्थो सर्जन पूरन चंद पंत को अल्मोड़ा जिला अस्पताल से वरिष्ठ आर्थो सर्जन के पद पर जेएलएन जिला अस्पताल रुद्रपुर, ऊधमसिंह नगर, संयुक्त चिकित्सालय रामनगर के रेडियोलॉजिस्ट तरुण कुमार पंत को सीएमएस संयुक्त चिकित्सालय रामनगर, जिला अस्पताल चंपावत के जेडी ग्रेड सर्जन राजेंद्र प्रसाद खंडूरी को प्रभारी सीएमओ चंपावत, बीडी पांडे पुरु ष अस्पताल नैनीताल के पैथोलॉजिस्ट कुमार आदित्य को संयुक्त अस्पताल रामनगर, जिला अस्पताल चंपावत के नेत्र सर्जन उदय शंकर को अपर सीएमओ ऊधमसिंह नगर, अपर सीएमओ चंपावत रश्मि पंत को अपर सीएमओ नैनीताल, रेडियोलॉजिस्ट हरीश चंद्र त्रिपाठी को सीएचसी किच्छा, एपीएचसी दिनेशपुर के मेडिकल अफसर जितेंद्र सिंह बिष्ट को सीएचसी रायपुर देहरादून, आर्थो सर्जन जीवन सिंह चुफाल को जिला अस्पताल हरिद्वार से गोपेश्वर (चमोली), जेडी पीपीपी हेल्थ सिस्टम डेवपलमेट प्रोजेक्ट शैलेंद्र कंडारी को संभागीय स्वास्य एवं परिवार प्रशिक्षण केंद्र देहरादून, सर्जन अश्विनी कुमार चैबे को जिला अस्पताल उत्तरकाशी से सीएचसी किच्छा, सीएचसी डोईवाला के सुधीर कुमार पांडे (संबद्ध सीएमओ देहरादून) को जिला क्षय रोग अधिकारी देहरादून, निश्चेतक आनंद सिंह राणा को जिला अस्पताल उत्तरकाशी से संयुक्त अस्पताल श्रीनगर गढ़वाल, सर्जन कुश ऐरन को पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय देहरादून से जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग, पीएचसी भटवाड़ी (उत्तरकाशी) के चिकित्साधिकारी मोहन सिंह को चिकित्सा अधीक्षक सीएचसी थत्यूड़ (टिहरी), संयुक्त अस्पताल रामनगर के चिकित्साधिकारी हरेंद्र कुमार मलिक को जिला क्षय अधिकारी रुद्रपुर ऊधमसिंह नगर, सीएचसी भवाली के चिकित्साधिकारी अजय कुमार को डीआईओ हल्द्वानी, डीजीओ जिला अस्पताल चंपावत मंजू रावत को बीडी पांडे महिला अस्पताल नैनीताल, संयुक्त अस्पताल धारचूला के सर्जन हरीश पंत को जिला अस्पताल पिथौरागढ़, महिला चिकित्साधिकारी धारचूला चंद्रा जोशी पंत को जिला अस्पताल पिथौरागढ़, ईएनटी सर्जन जिला अस्पताल बागेश्वर दिलीप वाष्ण्रेय को जीडीएमओ बेस अस्पताल हल्द्वानी, एपीएचसी अदवानी पौड़ी के चिकित्साधिकारी अजीत मोहन जौहरी को स्वास्य महानिदेशालय देहरादून, सीएचसी भिकियासैंण की चिकित्साधिकारी सीमा आर्य को महिला चिकित्साधिकारी पीएचसी लालकुआं नैनीताल, प्रशांक कुमार कौशिक को बीडी पांडे पु. अस्पताल नैनीताल से संयुक्त अस्पताल रामनगर में ब्लड बैंक अधिकारी, सीएचसी रामगढ़ नैनीताल के चिकित्साधिकारी चंद्रशेखर सिंह टोलिया को सीएचसी किच्छा ऊधमसिंह नगर, जिला अस्पताल बौराड़ी के सर्जन परमार्थ जोशी को कोरोनेशन देहरादून, हरीश चंद्र पांडे को सीएचसी सुयालबाड़ी नैनीताल से पीएचसी मोटाहल्दू हल्द्वानी, मनीष पंत को बागेश्वर से महिला अस्पताल अल्मोड़ा, गोपेश्वर में सर्जन गौतम नैथानी को संयुक्त अस्पताल श्रीनगर, रिचा गढ़िया को राजकीय ऐलोपैथिक अस्पताल खनस्यूं पौड़ी (संबद्ध गांधी नेत्र अस्पताल देहरादून) को महिला चिकित्साधिकारी रायपुर देहरादून, नेत्र सर्जन विजय जोशी को जिला अस्पताल पिथौरागढ़ से बेस अस्पताल हल्द्वानी, सर्जन अ¨मत कुंडील को पीजी करने के बाद सर्जन जिला अस्पताल चंपावत, पीएचसी इग्यारदेवी पिथौरागढ़ के राजेंद्र कुमार जोशी को डीटीओ हल्द्वानी, नरेंद्र सिंह राणा को पीएचसी डाम्टा उत्तरकाशी से पीएचसी त्यूनी देहरादून, संयुक्त अस्पताल रामनगर के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ हरेंद्र कुमार को बेस अस्पताल कोटद्वार, रजत सैनी को उत्तरकाशी से ब्लडबैंक संयुक्त अस्पताल रुड़की, सयुक्त अस्पताल ऋषिकेश के कंचन चंद ठाकुर को सीएमओ देहरादून के अधीन करते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून, अमित आनंद को पीएचसी धारी डोभा बागेश्वर से सीएचसी भवाली, सर्जन प्रनम प्रताप सिंह को बागेश्वर से जिला अस्पताल हरिद्वार, अपर सीएमओ चमोली पंकज कुमार जैन को जेडी हैल्थ सिस्टम प्रोजेक्ट देहरादून, वरिष्ठ सर्जन राजीव कुमार टम्टा को पौड़ी से कोरोनेशन देहरादून, सर्जन वेद प्रकाश मौर्य को संयुक्त अस्पताल सतपुली से जिला अस्पताल पौड़ी, एसके झा को गोपेश्वर से सीएचसी विकासनगर, यशपाल सिंह को संयुक्त अस्पताल रुड़की से जिला अस्पताल हरिद्वार, मो, अफजल को गोपेश्वर से संयुक्त अस्पताल रुड़की, तजेंद्र सिंह को सीएचसी चैड़ टिहरी से सीएमओ दून के अधीन, यूके तेवतिया को खानपुर से गोपेश्वर चमोली, बागेश्वर के बसंत राम को रुद्रपुर, ईएनटी सर्जन बौराड़ी टिहरी पीयूष त्रिपाठी को कोरोनेशन देहरादून, नरेंद्र कुमार को पौड़ी से देहरादून, टिहरी बौराड़ी के रेडियोलॉजिस्ट मनोज कुमार शर्मा को दून मेडिकल कॉलेज, नागेंद्र दत्त गैरोला को दिउली पौड़ी से जिला अस्पताल पिथौरागढ़, शशिबाला वासन गोपेश्वर को नेत्र सर्जन प्रेमनगर देहरादून, भटोली चमोली के डेंटिस्ट तो छड़नदेव पिथौरागढ़ भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *