Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

आबकारी विभाग ने ढाबों में मारे छापे

रुद्रपुर,25 सितम्बर। आबकारी विभाग की टीम द्वारा आज प्रातः आदर्श इंदिरा बंगाली कालोनी के कई ढाबों पर की गई औचक छापामारी से हड़कम्प मच गया। कई ढाबा स्वामी ढाबे बंद कर मौके से फरार हो गये। वहीं टीम द्वारा कुछ ढाबों से अवैध शराब भी बरामद की गयी। एक ढाबा स्वामी को टीम ने अपनी हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार सहायक आबकारी आयुक्त अशोक मिश्रा के निर्देश पर आज आबकारी निरीक्षक लालूराम की अगुवाई में एसआई नरेंद्र सिंह, दीवान जगदीश व कां- दीपक आदि आदर्श इंदिरा बंगाली कालोनी पहुंचे जहां कई ढाबों पर औचक छापामारी शुरू कर दी। टीम को अचानक क्षेत्र में आते देख अवैध शराब बेचने वाले ढाबा स्वामियों में हड़कम्प मच गया। कई ढाबा स्वामी मौके से फरार हो गये। टीम ने सपन पाल के ढाबे से अवैध कच्ची शराब के कई पव्वे बरामद कर सपन को हिरासत में ले लिया। साथ ही अन्य कई ढाबों से भी कच्ची शराब बरामद की। समाचार लिखे जाने तक टीम का अभियान जारी था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *