February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

श्रमिकों से भरी बस में गिरी हाईटेंशन लाइन,20 श्रमिक झुलसे

देहरादून/रुड़की। कलियर क्षेत्र के इनायतपुर गांव में बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से श्रमिकों से भरी बस में आग लग गई। हादसे में बीस से अधिक लोग झुलस गए। इनमें आठ की हालत गंभीर बनी है।इनायतपुर व आसपास के गांव के लोग रोशनाबाद स्थित सिडकुल की फैक्ट्रियों में काम करते हैं। गांव से ही एक बस सुबह करीब 4ः00 बजे 50 श्रमिकों को लेकर रोशनाबाद की ओर जा रही थी। यह बस इनायतपुर गांव से आगे पहुंची तो वहां हाईटेंशन लाइन का तार सड़क पर टूटा हुआ था। इसकी चपेट में आने से बस में आग लग गई और चारों तरफ चीऽ-पुकार मच गई। आनन फानन ग्रामीण भी मौके की तरफ दौड़े ग्रामीणों ने एंबुलेंस को सूचना दी। समय तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। इस दौरान मची अफरा-तफरी में बीस श्रमिक झुलस गए। पुलिस मौके पर पहुंची और झुलसे गंभीर रूप से झुलसे आठ लोगों को सिविल हॉस्पिटल के साथ ही अन्य अस्पताल में लाया गया। घायलों में एक युवती निशा उम्र 21 साल को मेरठ रेफर कर दिया। वहीं मुख्यमंत्री सिडकुल से रूड़की जा रही बस में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कुछ व्यक्तियों के घायल व एक युवती गंभीर रूप से झुलस गई. घटना का संज्ञान लेते हुए सम्बन्धित जूनियर इंजीनियर को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने घटना की जांच हेतु मुख्य अभियन्ता की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठन करने तथा घायलों के उचित उपचार की व्यवस्था के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *